HomeHealth & Fitnessबागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने...

बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

  • रमाला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा और छपरौली में नए थाना प्रभारी तैनात।
  • चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा प्रशासनिक फैसला।
  • पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम।

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की पुलिस व्यवस्था में मंगलवार रात बड़ा बदलाव हुआ है। एसपी सूरज कुमार राय ने कई थाना प्रभारियों के तबादले कर नई जिम्मेदारियां सौंपीं है।

यह फेरबदल उस समय किए गए हैं जब जिले में चोरी की घटनाओं ने आम जनता को परेशान कर दिया । नलकूपों पर आए दिन चोरी, बिजली के खम्बों से विधुत लाइन चोरी की घटनाएं हुई है।

एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने कई थानों की कमान बदल दी है जिससे पुलिसिंग के तरीके में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सबसे अहम बदलाव बागपत कोतवाली में हुआ, जहां प्रभारी बृजेश कुमार को साइबर थाना भेजते हुए उनकी जगह मनोज कुमार चहल को नई जिम्मेदारी दी गई।

वहीं, रमाला से सूर्यदीप सिंह को सिंघावली अहीर और विनोद कुमार को रमाला थाना सौंपा गया। अन्य बदलावों में महेंद्र सिंह को एएचटी थाना, शिवदत्त को रिट सेल और कुलदीप सिंह को सर्विलांस सेल की कमान दी गई है।

चांदीनगर और मॉनिटरिंग सेल के बीच भी अदला-बदली हुई, जहां अतर सिंह और राकेश कुमार की नई तैनाती की गई। खेकड़ा थाना से प्रभाकर कैंतुरा को छपरौली भेजा गया, छपरौली प्रभारी आशीष कुमार को खेकड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।

जबकि अश्वनी कुमार को बागपत कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। वहीं संजय सिंह को बालैनी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments