Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज में एक सप्ताह बाद ट्रांसफार्मर बदला:भास्कर की खबर का असर, 5...

कप्तानगंज में एक सप्ताह बाद ट्रांसफार्मर बदला:भास्कर की खबर का असर, 5 हजार आबादी को मिली राहत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज नगर पंचायत के रतास उर्फ कप्तानगंज मोहल्ले मेंदैनिक भास्कर की खबर का असर हुआ है। एक सप्ताह से खराब पड़े 63 केवीए ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग ने बदल दिया है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे करीब 5 हजार की आबादी को राहत मिली है। यह ट्रांसफार्मर 2 जुलाई को खराब हो गया था, जिसके बाद से क्षेत्रवासी अंधेरे में रहने को मजबूर थे। दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। खबर में यह भी बताया गया था कि यह ट्रांसफार्मर सांसद राम प्रसाद चौधरी, विधायक अतुल चौधरी और नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी के आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित था, फिर भी इसे बदलने में हफ्तों लग गए। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद भी शुरुआती तीन दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। हालांकि, अब विभाग ने ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। इससे स्थानीय लोगों को पेयजल संकट, बच्चों की पढ़ाई में बाधा और मोबाइल चार्जिंग जैसी समस्याओं से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, यह सवाल अब भी बना हुआ है कि जब सरकार 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का दावा करती है, और इतनी संवेदनशील तथा वीवीआईपी नजदीकी वाली जगह पर भी इसे बदलने में एक सप्ताह का समय लग गया, तो दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट की स्थिति क्या होगी? क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभाग को दूरस्थ गांवों पर भी उतनी ही तत्परता दिखानी चाहिए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments