#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के बनकटी विकासखंड की ग्राम पंचायत बरहुआ के प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र पटेल की घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना तब हुई जब सुरेंद्र पटेल के घर में बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ। परिजनों को जानकारी मिलते ही वे सुरेंद्र को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां फार्मासिस्ट पी.पी. पांडे ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। सुरेंद्र पटेल अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें 14 वर्षीय अंशु, 10 वर्षीय आशी और 8 वर्षीय अनुज शामिल हैं। उनकी पत्नी अंजली चौधरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही 311 विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बनकटी ब्लॉक के बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडे और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बिजली के शॉर्ट सर्किट से युवक की मौत:बनकटी में जिला अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












