HomeHealth & FitnessNissan Tecton का दमदार डिजाइन आया सामने, जानें क्यो कहते "बेबी पेट्रोल"

Nissan Tecton का दमदार डिजाइन आया सामने, जानें क्यो कहते “बेबी पेट्रोल”

  • टेक्टॉन का डिजाइन और प्रीमियम फिनिश देता इसे विशेष पहचान 

निसान ने अपनी नई एसयूवी टेक्टॉन (Tecton) की पहली झलक पेश कर दी है। फर्स्ट लुक सामने आते ही यह एसयूवी ऑटो सेक्टर में चर्चा का विषय बन गई है। डिजाइन के मामले में यह आगामी रेनॉल्ट डस्टर से काफी मिलती-जुलती दिखाई देती है, क्योंकि दोनों एसयूवी एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई हैं। हालांकि, टेक्टॉन का डिजाइन और प्रीमियम फिनिश इसे अलग पहचान देते हैं।

आकर्षक और दमदार डिजाइन
निसान टेक्टॉन का फ्रंट लुक कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी ‘निसान पेट्रोल’ से प्रेरित है। यही वजह है कि इसे “बेबी पेट्रोल” भी कहा जा रहा है। इसका मस्कुलर डिजाइन और मजबूत स्टांस इसे सड़क पर दमदार मौजूदगी देता है। कंपनी ने इसमें 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया है, जिससे खराब रास्तों पर भी बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिलेगा। इसके अलावा यह एसयूवी छह आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी।

दो टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प
निसान ने इस एसयूवी में हाइब्रिड इंजन की बजाय टर्बो पेट्रोल इंजन पर फोकस किया है। इसमें पहला विकल्प 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का होगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा।

वहीं, ज्यादा पावर चाहने वाले ग्राहकों के लिए 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल के अलावा डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया जाएगा, जिससे ड्राइविंग और अधिक स्मूथ और आरामदायक होगी।

माइलेज और लॉन्च
फिलहाल कंपनी ने टेक्टॉन के माइलेज और लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि लॉन्च के करीब इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की जानकारी भी साझा की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments