Homeजिला / लोकल (Local News)नागपुर शीतकालीन सत्र में पेश होगा UCC बिल? फडणवीस सरकार ने तेज...

नागपुर शीतकालीन सत्र में पेश होगा UCC बिल? फडणवीस सरकार ने तेज की तैयारी


सरकार ने इस कमेटी की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति को सौंपी 

महाराष्ट्र। में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में सात सदस्यीय हाई लेवल कमेटी बनाने की घोषणा की है, जो राज्य में UCC के ड्राफ्ट को तैयार करने का काम करेगी।
सरकार ने इस कमेटी की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना देसाई को सौंपी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कमेटी के अन्य सदस्यों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। यह समिति समान नागरिक संहिता से जुड़े कानूनी, सामाजिक और प्रशासनिक पहलुओं का गहन अध्ययन करेगी।
कमेटी को अगले छह महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट और सुझाव राज्य सरकार को सौंपने होंगे। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर UCC के ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि समान नागरिक संहिता से जुड़ा विधेयक आगामी नागपुर शीतकालीन विधानसभा सत्र में विधानसभा और विधान परिषद, दोनों सदनों में पेश किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments