#बस्ती_न्यूज
बस्ती में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता के.पी. राठौर को गुरुवार देर रात को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। यह कार्रवाई तब हुई जब वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे थे। मामला महादेवा विधानसभा क्षेत्र के नगर थाना अंतर्गत सिसवारी रघुवीर सिंह गांव का है, जहां उनके घर पर पुलिस बल तैनात किया गया। के.पी. राठौर ने आरोप लगाया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था। वह जनपद की विभिन्न समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपने की तैयारी में थे। उनके अनुसार, इस ज्ञापन में एथेनॉल फैक्ट्री से जुड़े मुद्दे, दलित बेटी प्रकरण, लक्ष्मण निषाद हत्याकांड और कई अन्य जनहित के मामले शामिल थे। राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर देने के बजाय उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से उनका मनोबल कमजोर नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि बसपा हमेशा से शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग की आवाज उठाती रही है। भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के महादेवा में बसपा नेता के.पी. राठौर नजरबंद:CM योगी आदित्यनाथ से मिलने की तैयारी कर रहे थे, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












