#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मोहम्मद नगर चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान तकियवा निवासी मोहम्मद अरमान पुत्र मनऊवर और थुम्हवा बनकटा थाना बांसी निवासी राधेरमन मिश्रा पुत्र चंद्र प्रकाश मिश्रा के रूप में हुई है। मोहम्मद अरमान दुबौली से अपने घर तकियवा लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे राधेरमन मिश्रा की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अरमान को एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैवा, सिद्धार्थनगर ले जाया गया। वहीं, असनहरा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत राधेरमन मिश्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर असनहरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:मोहम्मद नगर चौराहे पर हादसा, दो लोग घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












