श्रावस्ती पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस ने की है। पुलिस के अनुसार, हरदत्तनगर गिरण्ट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 352, 351(3) और एससी/एसटी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। वांछित अभियुक्त शिवशंकर बाजपेई पुत्र हरवंश बाजपेई को मुखबिर की सूचना पर नहर पुलिया, नवाबगंज कस्बा से पहले ग्राम बघमरी के पास से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि करीब एक वर्ष पूर्व वह एक मांगलिक कार्यक्रम में नृत्य करने गई थी, जहां उसकी मुलाकात अभियुक्त से हुई। अभियुक्त ने कार्यक्रमों में बुकिंग दिलाने के बहाने उसका मोबाइल नंबर लिया। धीरे-धीरे उसने पीड़िता से संपर्क बढ़ाया और उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान अभियुक्त ने पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की बाद में अभियुक्त ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि अभियुक्त ने फोन पर भद्दी और जातिसूचक गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर हरदत्तनगर गिरण्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी शिवशंकर बाजपेई पुत्र हरवंश बाजपेई, श्रीरामघाट शिव मंदिर, डासना गेट ग्रामीण (कमिश्नरेट गाजियाबाद) का निवासी है। उसका स्थायी पता ग्राम फत्तेपुर, थाना ईशानगर, जनपद लखीमपुर है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:जातिसूचक गाली और धमकी देने का भी आरोप, काम के बहाने लिया था पीड़िता का नंबर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











