#बस्ती_न्यूज
बस्ती में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने शुक्रवार को दिवंगत अग्निवीर नरेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात की। बस्ती जिले के उमरी अहरा गांव में उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर विधायकों ने परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी और रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने व्यक्तिगत रूप से एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान मुंडेरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह उर्फ टिंकू ने विधायक और सांसद से अहरा तिराहे पर शहीद नरेंद्र यादव की प्रतिमा स्थापित करने और उनके नाम पर एक प्रवेश द्वार बनवाने की मांग की। टिंकू ने परिवार के एक सदस्य को उसकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर मुंडेरवा नगर पंचायत में नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर बंटी दूबे, फिरोज़ अहमद, दया प्रकाश यादव, सुरेंद्र चौधरी, शैलेंद्र, गुड्डू चौधरी, सभासद राजेश, कुलदीप सिंह, अमित तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि अग्निवीर नरेंद्र यादव का निधन बीते शनिवार को राजस्थान के बीकानेर में हुआ था। वे एक पोल पर कैमरे को ठीक करते समय बिजली के करंट की चपेट में आ गए थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को पैतृक गांव उमरी लाया गया था, जहां सेना के जवानों, पुलिस और जिला प्रशासन ने पुष्प अर्पित कर उन्हें सलामी दी। उसी दिन अयोध्या के सरयू घाट पर सेना द्वारा पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सपा ने अग्निवीर के परिजनों को दी आर्थिक मदद:बस्ती में विधायकों ने उमरी अहरा गांव पहुंचकर एक लाख का चेक सौंपा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












