Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छपरा-पठानकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन 20 जुलाई से शुरू:बस्ती के यात्रियों को पंजाब,...

छपरा-पठानकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन 20 जुलाई से शुरू:बस्ती के यात्रियों को पंजाब, हरियाणा जाने की सीधी सुविधा

#बस्ती_न्यूज

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा और पठानकोट के बीच एक नई साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते चलेगी और बस्ती रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। इस नई सेवा से बस्ती जिले के यात्रियों को पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के लिए सीधी रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या 05193/05194 छपरा-पठानकोट-छपरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन कुल 11 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। 05193 छपरा-पठानकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन 20 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 8:55 बजे गोरखपुर से चलकर रात 9:59 बजे बस्ती पहुंचेगी। इसके बाद, यह ट्रेन गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर कैंट होते हुए अगले दिन रात 10:15 बजे पठानकोट पहुंचेगी। वापसी में, 05194 पठानकोट-छपरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन 22 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन रात 1:05 बजे बस्ती पहुंचेगी। बस्ती से आगे यह ट्रेन गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, थावे और छपरा कचहरी होते हुए सुबह 9:15 बजे छपरा पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, एक एलएसएलआरडी, दो साधारण द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान, पांच शयनयान, दो वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, छह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments