Homeक्राइम (Crime)UP: सीतापुर के होटल में महिला का शव मिलने से सनसनी, परिजनों...

UP: सीतापुर के होटल में महिला का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

UP: सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजस्थानी होटल में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान हरदोई जिले की रहने वाली अनुपम पांडे के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, अनुपम 8 जुलाई से होटल के कमरा नंबर-201 में ठहरी हुई थीं. शुक्रवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो महिला का शव कमरे के अंदर मिला.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि अनुपम की हत्या की गई है. उनका कहना है कि मृतका का अपने पति अमित पांडे से लंबे समय से विवाद चल रहा था.

Also Read: UP: जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में बड़ा मोड़, एक लाख का इनामी मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस 

पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और होटल स्टाफ समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments