Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 54 करोड़ की ठगी:बस्ती में अंतरराज्यीय गिरोह...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 54 करोड़ की ठगी:बस्ती में अंतरराज्यीय गिरोह का मास्टरमाइंड समेत 4 सदस्य गिरफ्तार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस ने ‘साइबर वज्र अभियान’ के तहत बस्ती पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साइबर क्राइम थाना, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बस्ती निवासी चंद्रकेतु, प्रभात चौधरी, श्यामजी चौधरी तथा संतकबीरनगर निवासी अशफाक अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, पांच चेकबुक, छह एटीएम कार्ड, दो क्यूआर कोड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, निर्वाचन पहचान पत्र, जीएसटी संबंधी दस्तावेज और 6,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर ट्रेडिंग, निवेश और आकर्षक ऋण का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद पीड़ितों से फर्जी कंपनियों और कॉर्पोरेट बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कराकर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खातों से जुड़े एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर देशभर से 77 शिकायतें मिलीं। प्रारंभिक जांच में इन खातों में पिछले एक वर्ष के दौरान करीब 2.5 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है, जबकि शिकायतों के आधार पर लगभग 54 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से इनका संबंध सामने आया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और इसके संभावित अंतरराज्यीय एवं विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग या अधिक मुनाफे का लालच देने वाले विज्ञापनों पर भरोसा न करें और किसी भी अनजान खाते में धनराशि स्थानांतरित करने से पहले पूरी तरह सत्यापन अवश्य करें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments