#बस्ती_न्यूज
बस्ती के परशुरामपुर विकास क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल और संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है। किसानों ने आरोप लगाया है कि अवैध मिट्टी के परिवहन के लिए उनके खेतों को समतल कर रास्ता बना दिया गया है। इससे उनकी बुवाई का काम प्रभावित हो रहा है। किसान नदीम, अयान, शाहिद और जाहिद सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। हरैया के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) उमाकांत तिवारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अवैध मिट्टी खनन का आरोप:ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












