HomeHealth & Fitnessविश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू, 'छोटा परिवार ही सुखी परिवार'...

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू, ‘छोटा परिवार ही सुखी परिवार’ का दिया संदेश

  • समृद्ध और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन बेहद जरूरी: डॉ. सिंह 

उतरौला, (बलरामपुर)। शनिवार को बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी उतरौला में ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम और जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया, कार्यक्रम का उद्घाटन सीएचसी उतरौला के अधीक्षक डॉ. सी.पी. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों और आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि समृद्ध और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन बेहद जरूरी है। डॉ. सिंह ने कहा, “छोटा परिवार ही सुखी परिवार का आधार है।” उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे समुदाय में जाकर परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों और सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें, ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर सीएचसी उतरौला के सभी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम, आशा बहुएं और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने और घर-घर तक परिवार नियोजन का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments