HomeHealth & Fitnessमाध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में बनी रणनीति, अधिवेशन पर विमर्श

माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में बनी रणनीति, अधिवेशन पर विमर्श

बस्ती – माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गांधीनगर स्थित एक सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में सदस्यता अभियान, आगामी गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में संगठन के प्रत्याशी राजीव यादव को जिताने की रणनीति, ब्लॉक संयोजकों की नियुक्ति, जनपद स्तर पर 30 जुलाई को होने वाले धरने में प्रतिभागिता और जनपदीय शिक्षक सम्मेलन कराने पर विचार विमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष विजेंद्र वर्मा और  विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री  धुव नारायण चौधरी  ने कहा कि संगठन मिलकर राजकीय करण, सेवा सुरक्षा बहाली हेतु आंदोलन चलाएगा और प्रत्याशी  राजीव यादव को चुनाव में भारी मतों से विजई बनाते हुए सदन में भेजने का काम करेगा।बैठक में मंडलीय महामंत्री डॉ. श्रवण गुप्ता जनपदीय महामंत्री डॉ. सत्य प्रकाश मौर्य प्रवक्ता जिला प्रवक्ता बाबूराम वर्मा उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र मणि मिश्र, रमेश वर्मा,सुनील मौर्य,  रामभान, मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा, विनोद प्रकाश वर्मा, सहित अनेकं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments