Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रिसिया ब्लॉक में 2000 से अधिक पौधे लगाए गए:बलभद्रपुर, बंग्लाचक में 'एक...

रिसिया ब्लॉक में 2000 से अधिक पौधे लगाए गए:बलभद्रपुर, बंग्लाचक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण


रिसिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत बंगलाचक और बलभद्रपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ जन अभियान के तहत 2000 से अधिक पौधे लगाए गए। यह पौधरोपण प्रदेश सरकार की अपील पर किया गया। यह अभियान बलभद्रपुर के विश्राम घाट और बंगलाचक के सिंघापुरवा प्राथमिक स्कूल के निकट खलिहान की भूमि पर चलाया गया। इस दौरान हरिशंकरी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए, जिनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सदर, बीडीओ, सचिव महेश मिश्र, सुरेश प्रताप सिंह (प्रधान प्रतिनिधि), सरोज सिंह, बलभद्रपुर प्रधान ओमप्रकाश, बलभद्रपुर के पूर्व प्रधान चुन्ना, एडीओ डब्लू ज्योति सिंह, जेई एमआई राजेश सिंह, एपीओ प्रमोद कुमार यादव, टीए अतुल जयसवाल और जेई आरईडी अजय कुमार वर्मा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। थाना रिसिया के प्रांगण में एसएसआई अमितेंद्र सिंह और रिसिया कस्बा चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव ने भी पौधारोपण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे अधीक्षक डा. धर्मेन्द्र गौतम के नेतृत्व मे पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। यहां पर भी विभिन्न किस्म के सैकड़ो पौधे रोपित किये गये। अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments