सिसवा-खड्डा मुख्य मार्ग से गुरली रामगढ़वा होते हुए निचलौल-सिसवा मुख्य मार्ग तक जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग खड्डा-सिसवा मुख्य मार्ग को फायर ब्रिगेड होते हुए सिसवा-निचलौल से जोड़ता है। इसी रास्ते से कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन पढ़ने आते-जाते हैं। सड़क खराब होने के कारण बाइक और साइकिल सवार अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों और मनीष विश्वकर्मा, हीरालाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र शर्मा, हरेंद्र चौधरी, राजाराम, मकबूल अंसारी, प्रमोद जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से चार अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने आते हैं। सड़क के गड्ढों में गिरने से वे अक्सर चोटिल हो जाते हैं। विशेष रूप से बरसात के मौसम में इस रास्ते पर आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
सिसवा-खड्डा मार्ग पर गहरे गड्ढे:ग्रामीणों और छात्रों को आवागमन में होती है परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











