HomeHealth & Fitnessपर्यावरण संरक्षण हेतु 40000 पौधारोपण किया गया ,

पर्यावरण संरक्षण हेतु 40000 पौधारोपण किया गया ,

प्रतापगढ़। दिनांक 12.07.2026 को शासन की मंशानुसार पौध रोपण महायज्ञ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत  खेत तालाब योजना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना, आर0ए0डी0 योजना एवं डब्लू0डी0सी0- पी0एम0के0एस0वाई0 2.0 योजना अंतर्गत कुल 40000.00 पौधों का रोपण किया गया है इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने का संदेश देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया गया है तथा सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के उपरांत संयुक्त कृषि निदेशक प्रयागराज मंडल,प्रयागराज श्री अनिल कुमार सागर  द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनान्तर्गत परियोजना- लीलापुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय उप कृषि निदेशक-श्री अश्विनी कुमार सिंह , भूमि संरक्षण अधिकारी-इं0 चमन सिंह, जिला कृषि अधिकारी- श्री अशोक कुमार एवं अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान परियोजना के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों की प्रगति गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा किसानों को योजना का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ भूमि एवं जल संरक्षण संबंधी योजनाओं को योजनाओं का प्रभावित क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा। खेत तालाब योजना अंतर्गत कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग की प्रक्रिया चालू है इच्छुक कृषक  upagriculture.gov.in पर अपना पंजीकरण कर सकते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments