बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र के अचौलिया गांव में 13-14 जुलाई की रात दो घरों में लाखों रुपये की चोरी हुई। चोरों ने घरों में घुसकर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़े और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित हरिशंकर सिंह उर्फ दरोगा सिंह के अनुसार, चोर उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद ले गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में उनके पिता स्वर्गीय सर्वजीत सिंह ने दोनों भाइयों के लिए लगभग 12 लाख रुपये के जेवर बनवाए थे, जिनकी मौजूदा कीमत 50 से 60 लाख रुपये आंकी जा रही है। हरिशंकर सिंह का दावा है कि इनमें से अधिकांश जेवर चोरी हो गए हैं। चोरी की यह वारदात तब हुई जब परिवार के सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। चोरों ने नीचे कमरों में घुसकर ताले तोड़े। पीड़ित ने बताया कि चोर सो रहे लोगों से महज दो फीट की दूरी से गुजरे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। उसी रात, हरिशंकर सिंह के पड़ोसी विवेक सिंह, पुत्र दुखहरण सिंह के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। उनके घर से भी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। घटना की सूचना मिलने पर रानीपुर थाना पुलिस एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़ितों ने पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है।
बहराइच में दो घरों में लाखों की चोरी:छत पर सो रहे थे दोनों परिवार, चोर ले गए जेवर-नकदी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












