Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विशेषज्ञ को हार्ट अटैक:बहराइच में ओपीडी के...

मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विशेषज्ञ को हार्ट अटैक:बहराइच में ओपीडी के बीच बिगड़ी डॉक्टर की तबीयत, ड्यूटी के दौरान मौत


बहराइच के महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार का मंगलवार को ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। दोपहर करीब एक बजे उन्हें अपने चैंबर में बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद वे अचानक बेहोश हो गए। डॉ. विनोद कुमार को एक मरीज का ऑपरेशन करने जाना था। मौके पर मौजूद अन्य चिकित्सकों ने तुरंत उन्हें सीपीआर देते हुए इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद शाम करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस्ती जिले के निवासी डॉ. विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज में आर्थोपेडिक सर्जन के पद पर कार्यरत थे और उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने डॉ. विनोद कुमार के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments