HomeHealth & Fitnessमदरसा जमीयत उल अंसार के मुतवल्ली के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर...

मदरसा जमीयत उल अंसार के मुतवल्ली के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर चोरी का मुकदमा दर्ज

रामपुर:न्यायालय के आदेश पर मदरसा जमीयत उल अंसार के मुतवल्ली सआदत अली और उसके दो हकीकी भाई पप्पू और फसाहत पुत्रगण सलामत जान और चचेरा भाई काशिफ पुत्र मुकद्दस निवासीगण अली हाउस पाखड़ वाला थाना के खिलाफ समीर पुत्र ताहिर अली की तहरीर पर थाना गंज में मुकदमा दर्ज कर लिया है।समीर का कहना है 30 वर्षों से मदरसा जमीयत उल अंसार की बिल्डिंग में उसकी दुकान है जिसे उसके पिता चलाते थे जिनका बीते दिनों निधन हो गया था।उसके पिता ताहिर अली हर महीने किराया भी देते थे मगर 8 जनवरी 2026 को जब समीर अपनी दुकान पर आया तो दुकान में बाहर से नए ताले लगे हुए थे और शटर अंदर से बंद था,दुकान खोली तो दुकान के पीछे दीवार टूटी थी।पता चला कि मदरसे का मुतवल्ली सआदत अली,पप्पू,फसाहत और काशिफ ने रात में दुकान अंदर से गिलेन्डर से काट दी थी।

जहां डेढ़ लाख रुपए का समान और दुकान का 70 हजार का गल्ला रखा था जिसे लूट लिया गया और लगातार मुतवल्ली के द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।दुकान वक़्फ संपत्ति है उसे अनैतिक व गैर कानूनी तरीके से खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था।जबकि मदरसे का मामला लखनऊ उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड ट्रिब्यूनल में विचाराधीन है।जिसकी आड़ में यह सभी काम हो रहा है।प्रार्थना पर गलत तरीके से दबाव बनाकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।इस सिलसिले में उसने थाना गंज पुलिस में तहरीर दी मगर थाने में बिठाकर उस पर समझोते का दबाव बनाया जा रहा था।इस संबंध में 12 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया गया तब भी कुछ नहीं हो सका।समीर ने कोर्ट का सहारा लिया तब इस मामले में थाना गंज पुलिस में मुतवल्ली सआदत अली,उसके भाई पप्पू ,फसाहत और काशिफ के खिलाफ धारा 331(3)/305 (𝕒)/351 (2) यानी विशिष्ट स्थान में चोरी और अपराधिक धमकियां देने जैसी संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में समीर द्वारा अपने अधिवक्ता सय्यद अराफात आरिश के माध्यम से न्यायालय में मुकदमा दर्ज करने की अर्जी दी थी जिस पर अदालत ने तथ्य सुनकर 04 जुलाई 2026 को थाना गंज पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था जिसमें थाना गंज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।ज्ञात हो हाल में ही उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंटर वक़्फ़ बोर्ड ने सआदत अली की कमेटी को बरखास्त कर मो.उस्मान की अध्यक्षता की कमेटी को बहाल कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments