श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह के प्रयासों से साइबर सेल थाना कोतवाली भिनगा द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार शिकायतकर्ता नवाज बेग के बैंक खाते से UPI के माध्यम से ठगी गई ₹3,000/- की धनराशि MRM (Money Restoration Module) Portal के माध्यम से सफलतापूर्वक उनके बैंक खाते में वापस कराई गई। शेष धनराशि की वापसी हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।घटना का संक्षिप्त विवरण
आवेदक नवाज बेग पुत्र राशिद बेग निवासी लक्ष्मणपुर इटवरिया, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 21.01.2025 को एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत संख्या 33101250009752 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि साइबर ठग द्वारा UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से ₹3,000/- की धोखाधड़ी कर ली गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना कोतवाली भिनगा द्वारा तत्काल तकनीकी एवं विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप MRM (Money Restoration Module) Portal के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते में ₹3,000/ की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। शेष धनराशि की वापसी हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराए जाने की संभावना बढ़ सके।विवरण पुलिस टीमः
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा।
2. उ0नि0 मनोज यादव, थाना कोतवाली भिनगा।
3. का0 अमरजीत शर्मा, थाना कोतवाली भिनगा।
4. का0 प्रमोद कुमार, थाना कोतवाली भिनगा।
साइबर सेल थाना कोतवाली भिनगा की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार वादी/पीड़ित के बैंक खाते में 3,000/- रुपये कराए गए वापस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












