HomeHealth & Fitnessई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

 

बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की ऐसी स्कूल जाने वाली/शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं को, जो दैनिक कक्षाओं, लाइब्रेरी, लैब, हास्टल आदि में सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त नहीं कर पाती हैं, उनके शैक्षिक पुनर्वासन हेतु अधिकतम रुपए 65 हजार तक अनुदान धनराशि की ई-ट्राईसाइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गयी है।

उन्होंने बताया कि ऐसी दिव्यांग छात्राए जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पल्सी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हो, उसकी दृष्टि अच्छी हो, मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर के ऊपर का हिस्सा (भाग) स्वस्थ हो, संबंधित दिव्यांग छात्रा ई-ट्राईसाइकिल पर बैठकर अपने हाथों से उपकरण का संचालन करने में सक्षम हो व संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उनकी दिव्यांगता प्रमाणित की गयी हो, वे आवेदन करने हेतु पात्र होंगी। जनपद स्तर पर इस योजना के अन्तर्गत स्कूल जाने वाली एवं शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं के संस्थान द्वारा अध्ययनरत होने का प्रामाण-पत्र सम्बन्धित संस्थाध्यक्ष द्वारा प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए छात्रा का नवीनतम फोटो, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, छात्रा या परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, संस्था द्वारा अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कक्ष संख्या-103, विकास भवन, बदायूं में प्रातः 10 से सायं 05 बजे तक जमा किये जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments