HomeHealth & Fitnessथाना धर्मसिंहवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

थाना धर्मसिंहवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आगामी श्रावण मास, शिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना धर्मसिंहवा परिसर में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह* की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी लोगों को शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।

थानाध्यक्ष द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। साथ ही सभी से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments