रिसिया, बहराइच। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा बुधवार को ब्लॉक सभागार रिसिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन और नव नियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल और खंड विकास अधिकारी सचिन भारतीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा नेता महेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। श्री जायसवाल और श्री भारतीय ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री सालमा खातून, सूफिया और मैसरूनिशा को मोबाइल फोन प्रदान किए। मोबाइल फोन वितरण का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यों को सुगम बनाना और ऑनलाइन कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करना है। इसी प्रकार, रीना वर्मा, ममता देवी, प्रियंका यादव, एजा सिद्दीकी, रेनू देवी, खुशनुमा बानो, पूजा देवी, ममता वर्मा, कुमकुम आर्य और हेमलता सहित कई आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय जायसवाल ने सभी कार्यकत्रियों से विभाग द्वारा संचालित कार्यों को पूरी निष्ठा से करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में किसी प्रकार की बाधा आती है, तो वे तत्काल अधिकारियों से संपर्क कर उसे दूर कराएं। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ शमां परवीन ने किया। इस दौरान सीमा सिंह, वंदना यादव, शिखा, सुषमा त्रिपाठी, मंजू वर्मा और ओमकार जायसवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित:रिसिया में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












