HomeHealth & Fitness18 महीने बाद मोहदीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार की भावुक विदाई, आंखें...

18 महीने बाद मोहदीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार की भावुक विदाई, आंखें नम

बाराबंकी। मोहदीपुर चौकी पर उस समय सन्नाटा छा गया जब चौकी प्रभारी संजय कुमार की विदाई का समय आया। करीब 18 महीने तक इस चौकी की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका ट्रांसफर बाराबंकी जेल चौकी, के लिए हो गया है।

विदाई के दौरान पूरा स्टाफ भावुक नजर आया। कांस्टेबल पवन कुमार,पवन यादव और पत्रकार अखिलेश कुमार ग्राम प्रधान विजय कुमार,और क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों सभी ने माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। संजय कुमार ने सभी को गले लगाते हुए कहा-“आप सभी मेरा परिवार हैं। हम यहां से जा रहे हैं, लेकिन आपको कभी नहीं भूलेंगे। कभी भी जरूरत हो, हम आपके लिए हमेशा खड़े रहेंगे।” उन्होंने जवानों से एक-दूसरे का साथ देने और सहयोग करने की अपील की। वहीं स्टाफ के लिए प्रभारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
  
मोहदीपुर चौकी प्रभारी के आसपास के इलाकों में गश्त कर लोगों को जागरूक करते थे। वाहन चेकिंग में भी नर्मी बरतने के कारण आसपास के लोग उनके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहते थे। इसी क्रम में संजय कुमार की जगह जेल चौकी से आए संजय कुमार यादव ने चौकी प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। मोहदीपुर चौकी क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इतने लंबे समय तक कोई प्रभारी यहां नहीं रुका। उनके जाने से पूरे इलाके में मायूसी है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments