Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का संदिग्ध शव मिला:मृतक सुल्तानपुर का...

बहराइच में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का संदिग्ध शव मिला:मृतक सुल्तानपुर का निवासी, मटेरा थाना क्षेत्र में थी ससुराल


बहराइच-रिसिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास बृहस्पतिवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही रिसिया और जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बृहस्पतिवार सुबह रिसिया-मटेरा रूट पर पश्चिमी 51 समपार फाटक के निकट रेल ट्रैक के किनारे मिले शव की पहचान विजय बहादुर (30) पुत्र राम चंद्र के रूप में हुई है। वह जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सिदिलपुर गांव का निवासी था। मृतक विजय बहादुर की ससुराल मटेरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर-शंकरपुर निवासी गोपाल सिंह पुत्र तीरथ राज के यहां है। विजय बहादुर की शादी छह वर्ष पूर्व गोपाल सिंह की पुत्री रेखा से हुई थी। उनके दो पुत्र रुद्र और कान्हा हैं। गोपाल सिंह अपनी पत्नी, पुत्री और दामाद सहित रिसिया कस्बे में किराए के कमरे में रहते थे। ससुराल वालों ने बताया कि विजय बहादुर दो दिन पहले बहराइच जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं आया। गुरुवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय और चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रेलवे के जीआरपी पुलिस उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह को सौंप दिया। जीआरपी थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments