HomeHealth & Fitnessप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को रांची को दो नई सौगात रेलवे के क्षेत्र में देंगे। पिस्का रेलवे स्टेशन और मुरी रेलवे स्टेशन का जिर्णोधार यह एक बड़ी सौगात झारखंड वासियों के लिए है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में झारखंड रेलवे के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहा है। झारखंड के कई रेलवे स्टेशन आधुनिक एयरपोर्ट जैसी सुविधा युक्त रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।

इस कार्य के लिए संजय सेठ ने प्रधानमंत्री और रेलवे मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। सेठ ने कहा कि मेरा सपना था पिस्का नगरी रेलवे स्टेशन को आनंद विहार के तर्ज पर विकसित करना जो आज पूरा हो रहा है।

पिस्का नगडी के बिस्तारीकरन से रातू रोड सहित इसके आसपास के क्षेत्र को रेलवे के क्षेत्र में काफी सुविधा मिलेगी। इसी को लेकर गुरुवार को पिस्का नगडी रेलवे स्टेशन का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने निरीक्षण किया और 17 जुलाई होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा की।

मौके पर हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रितेश राज , केदार महतो, डॉ रमेश महतो, राकेश केसरी, हेमंत केसरी और रेलवे के डीआरएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments