HomeUncategorizedमुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत शिक्षण कार्य हेतु 30 जुलाई तक कर सकते हैं...

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत शिक्षण कार्य हेतु 30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

श्रावस्ती,। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद श्रावस्ती में नये सत्र 2026-27 के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सिविल सेवा परीक्षा, नीट परीक्षाओं के पाठ्क्रम हेतु प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु जनपद में संचालित प्रशिक्षण केन्द्र आई0टी0आई0 भिनगा, में व्याख्याताओं/विषय विशेषज्ञों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।
उक्त योजनान्तर्गत व्याख्याताओं का चयन सत्र 2026-27 के लिए जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा लिखित परीक्षा अथवा साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। उक्त चयन पूर्णतः अस्थायी है, तथा जिला स्तरीय समिति द्वारा कभी भी चयन को निरस्त किया जा सकता है जिसका पूर्ण अधिकार जिला स्तरीय चयन समिति के पास निहित है।प्रशिक्षण केन्द्र पर व्याख्याताओं के द्वारा दिये गये व्याख्यानों की अवधि 90 मिनट प्रति व्याख्यान होगी। प्रति कक्षा में 25 या 25 से अधिक छात्रों की उपस्थिति में ही ऑफलाइन एंव ऑनलाइन व्याख्याताओं को कक्षाओं में दिये गये प्रति व्याख्यान का रू0 2000/ निर्धारित दर के अनुसार मानदेय का भुगतान किया जायेगा।
उन्होने बताया कि नीट हेतु संबधित विषय में एम0एस0सी0 प्रथम श्रेणी में अथवा एम0बी0बी0एस0 तथा जे0ई0ई0 के लिए संबधित विषय में एम0एस0सी0 प्रथम श्रेणी अथवा एम0 टेक होना अनिवार्य है। यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0एस0सी0 के लिए विश्वविद्यालय, राजकीय डिग्री कालेज के शिक्षक तथा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अथवा उ0प्र0 राज्य सेवा साक्षात्कार में सम्मिलित अथवा उ0प्र0 राज्य सेवा में मुख्य परीक्षा में दो बार सम्मिलित अभ्यर्थी अतिथि व्याख्याताओं के रूप में चयनित किये जाएंगे।
इच्छुक व्याख्याता आवेदन प्रारूप किसी भी कार्य दिवस मेें कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रावस्ती से प्राप्त कर अपना आवेदन पत्र अपने बायोडाटा एंव स्वप्रमाणित शैक्षिक अभिलेखों के साथ पंजीकृत डाक से कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी कमरा नम्बर 49 कलेक्ट्रेट भिनगा श्रावस्ती में भेज सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30.07.2026 होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments