HomeUncategorizedआगामी सावन मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया ने...

आगामी सावन मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया ने जनवारीनाथ धाम का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

आगामी श्रावण मास एवं सावन मेले-2026 के दृष्टिगत *जिलाधिकारी सुलतानपुर श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा जनवारीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण कर मेले* की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सावन मेले के दौरान प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, सतत भ्रमण, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने, मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु समुचित तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए।

*जनपद प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी सावन मेले को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें।*

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments