#बस्ती_न्यूज
कुदरहा में सोमवार से पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के नवीन एवं प्रभावी शिक्षण तरीकों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण बच्चों के लिए रुचिकर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण तैयार करने में सहायक होगा, साथ ही निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता अंकित सिंह ने निपुण भारत मिशन के विस्तार को बालवाटिका से कक्षा 5 तक बताते हुए उसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। राम गोपाल ने कैच-अप शिक्षण पद्धति पर प्रशिक्षण दिया, जबकि अनूप सिंह ने कक्षा 4 की एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों में हुए बदलाव एवं उनके शैक्षणिक दृष्टिकोण पर चर्चा की। शालू सिंह ने गणित विषय की अवधारणाओं एवं संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। वहीं, संजय कुमार ने वीणा पाठ्यपुस्तक के अभ्यास कार्यों पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त किया। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों में विशेष उत्साह और सीखने की ललक देखने को मिली। प्रतिभागियों ने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों में पढ़ने, लिखने और गणित की मूलभूत क्षमताओं के विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण में 50-50 शिक्षकों के दो बैचों में कुल 100 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नवीन शिक्षण कौशल से सुसज्जित कर विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अंकी वर्मा, प्रवेश कुमार, विशाल द्विवेदी, अभय यादव, प्रीति सिंह, सत्येन्द्र मिश्रा, पुनीता देवी, अर्जुन यादव, प्रेमनारायण चौधरी, ओमप्रकाश पाण्डेय, चंद्रभान चौरसिया, बृजेश त्रिपाठी, नीरज पाण्डेय, विवेकानंद तथा गोपालजी चौधरी सहित अन्य प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कुदरहा में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू:शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों का दिया जा रहा प्रशिक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












