HomeHealth & Fitnessलखनऊ छावनी बोर्ड व जिला स्वास्थ्य समिति के बीच एमओयू

लखनऊ छावनी बोर्ड व जिला स्वास्थ्य समिति के बीच एमओयू

WhatsApp Image 2026-07-20 at 6.58.12 PM

लखनऊ। लखनऊ छावनी क्षेत्र में जन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से लखनऊ छावनी परिषद एवं जिला स्वास्थ्य समिति, लखनऊ के मध्य “सहयोगात्मक स्वास्थ्य पहलों के माध्यम से जन स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण” के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन किया। इस अवसर पर विशाख जिलाधिकारी, लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
मुख्य अधिशासी अधिकारी, लखनऊ छावनी बोर्ड,अभिषेक राठौर ने  बताया कि इस एमओए के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, विशेष स्वास्थ्य शिविरों एवं अन्य जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों को संयुक्त रूप से और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। यह भी बताया कि छावनी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के निरंतर उन्नयन के क्रम में नीता मेमोरियल पॉलीक्लिनिक के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। उप प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.सी. जोशी एवं लेडी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मेघा गुप्ता द्वारा पॉलीक्लिनिक में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, आधुनिक सुविधाओं के विकास तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई।उन्होंने बताया कि पॉलीक्लिनिक के उन्नयन से छावनी क्षेत्र के नागरिकों को और अधिक व्यापक, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी. सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके. श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकार डॉ एपी सिंह,  चिकित्सा अधिकारी  डॉ. संदीप प्रताप सिंह,लखनऊ छावनी बोर्ड के नामित सदस्य प्रमोद शर्मा, उप प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एससी. जोशी व लेडी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मेघा गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 
 
 
 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments