Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू:45 दिन चलेगा, पशुओं को बीमारी से...

बस्ती में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू:45 दिन चलेगा, पशुओं को बीमारी से बचाने का लक्ष्य

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के बनकटी विकासखंड में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग से बचाने के लिए एक व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। पशु चिकित्सालय बनकटी परिसर से इस अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह और खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल ने टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास श्रीवास्तव ने बताया कि यह विशेष टीकाकरण अभियान आज से शुरू होकर 45 दिनों तक चलेगा, जो 12 सितंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन दो टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक और घातक रोग है, जिससे पशुधन को भारी नुकसान होता है। ऐसे में समय पर टीकाकरण बेहद आवश्यक है ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक पशुओं को इस बीमारी से सुरक्षित किया जा सके। पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत 4 माह से कम उम्र के पशुओं और 8 माह से अधिक गर्भित पशुओं को टीका नहीं लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बीमार पशुओं में भी टीकाकरण नहीं किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को निर्धारित समय पर टीकाकरण के लिए प्रस्तुत करें और टीमों का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र को खुरपका-मुंहपका रोग से मुक्त किया जा सके। इस दौरान पैरावेट पवन कुमार यादव, वशिष्ठ पान्डेय, बॉबी संदीप, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अविनाश, ज्योति, माया तथा टीआरआई कंपनी के अयाज अहमद सहित अन्य कर्मचारी व सहयोगी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments