#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में गुरुवार देर रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। परशुरामपुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि जगन्नाथपुर गांव निवासी रितु देवी (23), पत्नी संजय कनौजिया ने गुरुवार रात करीब एक बजे अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह पुलिस को मिली सूचना शुक्रवार सुबह पीआरबी के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रितु देवी की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। मायके पक्ष को दी गई सूचना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है, ताकि उनकी मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दोनों पक्षों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, जबकि गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:दो साल पहले हुई थी शादी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












