HomeHealth & Fitnessजहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

तेहरान : तेहरान में भारतीय दूतावास को जानकारी है कि मोज़ाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर ‘दिशा’ पर आज ईरान की समुद्री सीमा में हमला हुआ। इस जहाज़ पर 28 भारतीय क्रू सदस्य सवार हैं। दूतावास संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और उसने पुष्टि की है कि सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। भारतीय दूतावास ने बताया, मोजाम्बिक के झंडे वाले एलपीजी टैंकर DISHA (आईएमओ नंबर 8818219) पर आज सुबह ईरानी क्षेत्रीय जलक्षेत्र में हमला हुआ। दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और उसने पुष्टि की है कि सभी भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। 

जहाज पर अमेरिका ने किया हमला
अमेरिकी नौसेना पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमले का आरोप लगा है, हमले से शिकार जहाज का नाम दिशा है। यह हमला होर्मुज में हुआ है। बताया जा रहा है कि हमले की धमकी अमेरिकी नौसेना ने दी थी और बचने के लिए 15 मिनट का वक्त दिया था। सबसे बड़ी बात ये है कि इस जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं। 

जानकारी के मुताबिक होर्मुज स्‍ट्रेट के पास शुक्रवार को एक 30 क्रू मेंबर वाले एक जहाज ने इमरजेंसी मैसेज भेजा था, ज‍िसमें हमले के बारे में जानकारी दी गई। स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है कि एक नाविक से म‍िले वीएचएफ मैरीटाइम रेडियो चैनल की ऑडियो रिकॉर्डिंग में नाविक ने एक कॉलर को अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेटर के तौर पर पहचाना, जिसने एक मर्चेंट जहाज को बार-बार चेतावनी दी कि वह ईरानी पानी की तरफ बढ़ने के लिए नियमों के अनुरूप नहीं है।

ईरान ने दी है चेतावनी
गुरुवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि, “तीन तेल टैंकरों को अमेरिकी सेना ने उकसाया और वे होर्मुज स्‍ट्रेट के दक्षिण में बिछाए गए माइन वाले रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनमें से एक में विस्फोट होने और आग लगने के बाद बाकी दो तुरंत मुड़ गए और लौट गए।” आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि कोई भी जहाज जो अमेरिका के बहकावे में आकर ईरान की अनुमति के बिना इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे भी इसी तरह के नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments