महराजगंज के निचलौल बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम एक युवती अचानक अचेत होकर गिर पड़ी। युवती को बेहोशी की हालत में देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल में भर्ती कराया। पुलिस की जांच में युवती की पहचान 22 वर्षीय सुगली देवी, पुत्री रामजीत साहनी, निवासी ग्राम कोल्हुआ, थाना कोठीभार के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सुगली देवी महराजगंज में इलाज कराकर घर लौट रही थी। निचलौल बस स्टैंड पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। उस समय उसका तीन वर्षीय पुत्र अंशू भी उसके साथ था, जो मां के अचेत होने पर रोने लगा। आसपास के लोगों ने बच्चे को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी कुंदन, गोविंद गौरव और धर्मवीर चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को एक निजी वाहन से तत्काल सीएचसी निचलौल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, जिससे युवती की हालत में सुधार बताया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित और मानवीय कार्रवाई की सराहना की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में युवती निचलौल बस स्टैंड पर अचेत मिली:पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, परिजनों को सूचना दी
RELATED ARTICLES












