Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नौतनवा में बकायेदारों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई:दो मामलों में खेतों की...

नौतनवा में बकायेदारों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई:दो मामलों में खेतों की कुर्की और जब्ती की गई


महराजगंज के नौतनवा में उपजिलाधिकारी कुणाल के आदेश पर राजस्व विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को टीम ने दो लंबित मामलों में कुर्की और जब्ती की प्रक्रिया पूरी की, जिससे बकायेदारों में हड़कंप मच गया। इनमें बहोरपुर के पूर्व प्रधान शब्बीर अहमद शामिल हैं, जिन पर शौचालय घोटाला और सौर ऊर्जा सामग्री के गबन के आरोप में 8 लाख 69 हजार रुपये की वसूली लंबित थी। दूसरा मामला ग्राम बरगदवा अयोध्या निवासी संजीव पांडेय का है, जिन पर इंडियन बैंक नौतनवा का 3 लाख 71 हजार रुपये का बकाया था। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुदेव पटेल की मौजूदगी में राजस्व टीम ने दोनों बकायेदारों के खेतों पर पहुंचकर झंडी लगाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान संग्रह अमीन राम विनय मौर्य, संतोष कुमार, रवि दुबे और सोमनाथ पांडेय सहित अन्य राजस्वकर्मी मौजूद रहे। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से लंबित सरकारी और बैंक बकाए की वसूली के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया जमा नहीं करने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की और अन्य विधिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular