HomeUncategorizedथाना को0 उतरौला व थाना गैड़ास बुजुर्ग में आयोजित थाना समाधान दिवस...

थाना को0 उतरौला व थाना गैड़ास बुजुर्ग में आयोजित थाना समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश*

थाना को0 उतरौला व थान गैड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर में आयोजित *थाना समाधान दिवस* के अवसर पर *उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री जितेन्द्र कुमार* द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पारिवारिक विवाद, मार्ग अवरोध, पुलिस संबंधी शिकायतों सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस के दौरान महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करें तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करते हुए प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular