Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज के हनुमानगढ़ी मठ में भंडारा:हर माह के अंतिम शनिवार को हजारों...

कप्तानगंज के हनुमानगढ़ी मठ में भंडारा:हर माह के अंतिम शनिवार को हजारों श्रद्धालु पाते हैं प्रसाद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत पोखरा के प्राचीन राम जानकी मंदिर हनुमानगढ़ी मठ में मासिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा शाम 7 बजे शुरू होकर देर रात तक चला। मठ के महंत नागा गिरिजेश दास ने बताया कि यह भंडारा विगत कई वर्षों से प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। महंत गिरिजेश दास ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, लोगों में धार्मिक आस्था और भी प्रगाढ़ होती है। इस अवसर पर परशुराम, हरिचंद पांडेय, दिनेश, विवेक, राहुल नंद कुमार, मनोज सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments