HomeHealth & Fitnessबाढ़ संकट के बीच सीएम सरमा ने पीड़ितों को दिया भरोसा-'एक नया...

बाढ़ संकट के बीच सीएम सरमा ने पीड़ितों को दिया भरोसा-‘एक नया सवेरा अवश्य आएगा’

  • राहत एवं बचाव कार्यों जारी

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि “टीम असम” का प्रत्येक सदस्य बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच परिवार की तरह रहकर राहत एवं बचाव कार्यों में दिन-रात जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि राज्य के अभिभावक मंत्री और स्थानीय विधायक प्रशासन तथा विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और संवेदनशील नागरिकों का सहयोग भी राहत कार्यों को मजबूती प्रदान कर रहा है। डॉ. सरमा ने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयास और साहस से असम इस आपदा का सफलतापूर्वक सामना करेगा। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर इस कठिन समय को पार करेंगे। एक नया सवेरा अवश्य आएगा।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments