HomeHealth & Fitnessकेदारनाथ यात्रा के दौरान बिहार से आए श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत

केदारनाथ यात्रा के दौरान बिहार से आए श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत

  • सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में रविवार को एक तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा।

जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और यात्री को प्राथमिक उपचार देते हुए विवेकानंद अस्पताल, केदारनाथ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इसके बाद यात्री को हेलीकॉप्टर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश भेजा गया। यात्री की पहचान बिहार निवासी 66 वर्षीय राम प्रकाश यादव के रूप में हुई है। प्रशासन ने बताया कि यात्री का एम्स ऋषिकेश में उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments