Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लालगंज मनोरमा मेले में खोया-पाया कैंप शुरू:बस्ती भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

लालगंज मनोरमा मेले में खोया-पाया कैंप शुरू:बस्ती भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन


बस्ती जनपद के लालगंज में चल रहे पाँच दिवसीय मनोरमा मेले के अंतर्गत रविवार, 5 अप्रैल को शाम लगभग 6 बजे खोया-पाया कैंप का उद्घाटन किया गया। इस कैंप के आयोजक ओमप्रकाश गोस्वामी रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने फीता काटकर विधिवत कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए यह कैंप बेहद उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, लालगंज के प्रधान वीरेंद्र कुमार उर्फ बबलू कसौधन, ओमकार वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख (कुदरहा) कुमकुम भारती, राजीव वर्मा, अजय अग्रहरि और रमेश नंदन छोटू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेले में आए श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस खोया-पाया कैंप की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य किसी भी व्यक्ति के खोने या सामान गुम होने की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments