Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में महिला से टेलीग्राम पर 1.90 लाख की ठगी:निवेश का झांसा...

बस्ती में महिला से टेलीग्राम पर 1.90 लाख की ठगी:निवेश का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने की धोखाधड़ी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के नगर बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला से ऑनलाइन साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने टेलीग्राम लिंक के माध्यम से निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर महिला से 1 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित सतीश जायसवाल, निवासी नगर बाजार, थाना नगर बाजार ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सतीश जायसवाल के अनुसार, उनकी पत्नी रागिनी जायसवाल का बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक, जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर में है। रागिनी के मोबाइल नंबर पर एक टेलीग्राम लिंक आया। इस लिंक पर क्लिक करने पर उन्हें एक निवेश योजना के बारे में बताया गया, जिसमें पैसे जमा करने पर भारी मुनाफे का लालच दिया गया। ठगों ने महिला का विश्वास जीतने के लिए पहले उनके खाते में 180, 200 और 1040 रुपये जैसी छोटी रकम भेजी। इसके बाद उन्होंने टेलीग्राम के जरिए संपर्क कर विभिन्न लिंक भेजे और अधिक लाभ का प्रलोभन दिया। ठगों के झांसे में आकर पीड़िता ने अलग-अलग तारीखों में कुल 1,90,000 रुपये विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने 8 जून को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित सतीश जायसवाल ने नगर बाजार थाना प्रभारी से इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और धोखाधड़ी से ट्रांसफर की गई 1,90,000 रुपये की राशि वापस दिलाने की मांग की है। नगर बाजार थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments