HomeHealth & Fitnessएसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लेते हुए कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था को परखा और सभी कैमरों को सदैव सक्रिय रखते हुए प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाद में बंदी गृह एवं न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बंदियों की अभिरक्षा एवं सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय सुरक्षा में तैनात गार्ड एवं पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने व संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों एवं आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments