ठूठीबारी क्षेत्र के भरगाही गांव के पास बहने वाली झरही नदी में पिछले एक हफ्ते से दो मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह नदी नेपाल की पहाड़ियों से निकलकर भारतीय सीमा क्षेत्र में बहती है। गांव के स्थानीय निवासी मुन्ना चौधरी, दुर्विजय चौधरी, हरींद्र चौधरी, दीनदयाल चौहान, लोरीक साहनी, प्रद्युम्न चौहान, हरीराम चौहान, सोनू और उमेश चौधरी ने बताया कि गांव से सटे उत्तर की तरफ बीते 6-7 दिनों से ये मगरमच्छ लगातार देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों को डर है कि अंधेरा होने पर मगरमच्छ पानी से निकलकर गांव की तरफ आ सकते हैं। एहतियात के तौर पर, ग्रामीणों ने अपने बच्चों और युवाओं को नदी के पास जाने और उसमें नहाने से सख्त मना कर दिया है। इस संबंध में रेंजर अजीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि वनकर्मियों की एक टीम को जल्द ही मौके पर भेजा जाएगा और मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के झरही नदी में दिखे दो मगरमच्छ:ग्रामीणों में दहशत, बच्चों को नदी से दूर रहने को कहा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












