HomeHealth & Fitnessदस अप्रैल से 'दस्तक अभियान' का बहिष्कार

दस अप्रैल से ‘दस्तक अभियान’ का बहिष्कार

लखनऊ। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति’ के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश की आशा कार्यकत्रियां दस अप्रैल से दस्तक अभियान का पूर्ण बहिष्कार करेगी। उन्होंने एक पत्र के माध्यम से सीएम सहित संबंधित अधिकारियों को बताते हैं कि वह इस कार्य बहिष्कार और धरने के लिए पूर्णतः विवश हैं, क्योंकि बार-बार अनुरोध के बावजूद वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 का हमारा समस्त बकाया भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। हम शासन को यह विश्वास दिलाते हैं कि जैसे ही हमारा पूर्ण बकाया भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाएगा, हम तत्काल अपना धरना बहिष्कार समाप्त कर कार्य पर वापस लौट आएंगे। पत्र के माध्यम से कहा कि दस तारीख से पहले ही पूरे उत्तर प्रदेश में भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण की जाए,अन्यथा यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments