Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत:मेडिकल कॉलेज ले जाते समय...

बस्ती में सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत:मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बड़ा-बढ़या गांव में मंगलवार रात करीब 12 बजे सर्पदंश से 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान गोरखपुर जिले के गीड़ा थाना क्षेत्र स्थित कोलिया गांव निवासी नीलम देवी पत्नी देवलाल के रूप में हुई है। नीलम देवी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी बेटी गीता के घर बड़ा-बढ़या गांव आई थीं, ताकि वहां उनकी उचित देखभाल और इलाज हो सके। मंगलवार रात करीब 9 बजे नीलम देवी अपने कमरे में बैठी थीं, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। उनकी चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। मेडिकल कॉलेज रेफर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी नीलम देवी की हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही नीलम देवी ने अंतिम सांस ली। आगे की विधिक कार्रवाई की घटना की सूचना मिलने पर वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments