#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में एक परिवार ने दबंगों पर सालों पुराने रास्ते को अवैध रूप से बंद कर पक्की दीवार बनाने का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। बुधवार को परिवार ने सुबह 11 बजे एक बार फिर जिला मुख्यालय पहुंचकर सीडीओ को डीएम के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की। बानपुर गांव निवासी मायाराम, रीमा और सीमा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके घर तक आने-जाने का रास्ता गाटा संख्या 719/0053 से होकर गुजरता है। राजस्व विभाग की जांच में भी इस गाटा से आंशिक रास्ता होने की पुष्टि हुई थी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 3 जुलाई की जांच रिपोर्ट में रास्ता दर्शाए जाने के बावजूद दबंगों ने उस पर कब्जा कर पक्की दीवार का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे परिवार का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे दबंगों के हौसले बढ़े हैं। उन्होंने प्रशासन से रास्ते को तत्काल मुक्त कराने, निर्माण कार्य रुकवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दबंगों ने परिवार का रास्ता बंद किया:पीड़ित परिवार फिर पहुंचा मुख्यालय, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












