सिसवा स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की प्रबंध कमेटी की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। समिति कार्यालय सभागार में अध्यक्ष संजय राव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासनिक, वित्तीय और किसान हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि से हुई। इसमें समिति के पेड़ और जीप की नीलामी, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय कार्यों के लिए नए कंप्यूटर की खरीद और अनुपूरक बजट के अनुमोदन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। किसानों को नैनो यूरिया जबरन दिए जाने की शिकायतों पर भी बैठक में चर्चा हुई। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने पर सहमति बनी। गन्ना एवं चीनी आयुक्त तथा निबंधक सहकारी गन्ना समितियों द्वारा जारी विभिन्न शासनादेशों और पत्रों पर भी बैठक में विचार किया गया। वर्ष 2011-12 से 2021-22 तक समिति कार्यालय में प्राप्त उर्वरकों के अभिलेखों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल 2026 से 25 जुलाई 2026 तक हुए व्ययों का विवरण भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष संजय राव ने बजट कंट्रोल रजिस्टर (आय-व्यय रजिस्टर) की पारदर्शिता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि समिति के आय-व्यय का विवरण बैठक में सदन के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए, लेकिन संबंधित अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मुद्दे पर सदन में काफी चर्चा हुई। समिति के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। बैठक के अंत में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। समिति के विकास और किसानों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष मनोज सिंह, आईपीएल शुगर मिल के गन्ना विभागाध्यक्ष धीरज सिंह, डायरेक्टर रामललित सिंह, रमाशंकर प्रसाद, दयाशंकर सिंह, इंदल शुक्ला, अखिलेश कुमार, डायरेक्टर प्रतिनिधि चंद्रशेखर उर्फ लल्ले सिंह, मुक्ति सिंह, उपेंद्र दूबे, रविंद्र सिंह, राजन राव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा गन्ना समिति की प्रबंध कमेटी की बैठक संपन्न:वित्तीय, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता पर जोर, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












