महराजगंज साइबर थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बिहार निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो ‘सिम बॉक्स’ का उपयोग कर ठगी को अंजाम देता था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर साइबर फ्रॉड हॉटस्पॉट अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी साइबर शशीमौली पाण्डेय और साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मो. रशीद खां के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. नबीश (28) पुत्र मो. शाबिर के रूप में हुई है, जो बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर का निवासी है। पूछताछ में सामने आया कि नबीश फर्जी दस्तावेजों से प्राप्त सक्रिय सिम कार्डों का उपयोग कर 32 स्लॉट वाले ‘सिम बॉक्स’ का संचालन करता था। इस ‘सिम बॉक्स’ के जरिए वह इंटरनेट (VoIP) से आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉलों को स्थानीय मोबाइल कॉल में बदल देता था। इस तरीके से वह साइबर ठगी, फर्जी कॉल और ओटीपी फ्रॉड जैसी वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 स्लॉट का ‘सिम बॉक्स’, 151 सक्रिय सिम कार्ड, दो मोबाइल फोन, एक वाई-फाई राउटर, तीन लैन केबल, दो पावर एडॉप्टर, दो फर्जी आधार कार्ड और एक बैग बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ महराजगंज साइबर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने वाली टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन ठगी की जानकारी तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या अपने निकटतम साइबर थाने को दें।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
साइबर पुलिस ने SIM Box से अंतरराष्ट्रीय ठगी का भंडाफोड़:महराजगंज में बिहार का आरोपी गिरफ्तार, 151 सिम कार्ड बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












